by general science, current affair,
Posted on 19-07-2021 by Admin, Today Questions
छिपकली से जुड़े रोचक तथ्य
1. छिपकली का शरीर उसकी बाहरी त्वचा के मुकाबले काफी तेजी से बढ़ता है और इसी कारण छिपकली समय समय पर अपनी त्वचा उतारती रहती है।
2. छिपकली की नाक उसकी जीभ में ही होती है और इसी कारण वो किसी चीज़ को सूंघने के लिए अपनी जीभ बाहर निकालती है।
3. दुनिया की सबसे बड़ी प्रजाति वाली छिपकली होती है कोमोडो ड्रैगन जो करीब 10 फुट लम्बी और करीब 140 किलो तक भारी होती हैं। ये छिपकली इंसानों तक की मौत का कारण बन सकती है।
4. छिपकली में अपना बचाव करने की एक अनोखी शक्ति होती है, छिपकली अपनी पूँछ को अपने शरीर से अलग कर लेती है और इसी का फायदा उसे तब मिलता है जब कोई दुश्मन उसकी पूँछ पकड़ ले उस समय वो पूँछ को अपने शरीर से अलग कर भाग जाती है।
5. दुनिया में छिपकली की कुछ प्रजातियां तो ऐसी हैं जो बिलकुल सांप की तरह दिखती हैं इनके सिर पर कान के छेद और ऑंखें होती हैं जिनसे इन्हे पहचाना जा सकता है।
6. छिपकली पूरी दुनिया में पाई जाती हैं लेकिन अंटार्कटिका महाद्वीप में नहीं क्योंकि वहां का तापमान काफी ठंडा होता है और इतने ठन्डे तापमान में छिपकलियां जीवित नहीं रह सकती।
7. कुछ प्रजातियों की छिपकलियां रंग बदलने में भी माहिर होती हैं।