by current affair, science, gktoday,
Posted on 28-10-2021 by Admin, Today Questions
दुनिया की पहली उड़ने वाली बाइक जापान की कंपनी ALI टेक्नोलॉजी ने तैयार की बाइक की खासीयत है की 96 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आसमान में 40 मिनट तक उड़ेगी. दुनिया की पहली उड़ने वाली बाइक, 96 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आसमान में 40 मिनट तक उड़ेगी
जापान ने दुनिया की पहली उड़ने वाली बाइक तैयार की है। इसका ट्रायल किया जा रहा है। बाइक बनाने वाली जापानी कंपनी ALI टेक्नोलॉजी का कहना है, यह सिंगल सीट फ्लाइंग बाइक है। इसक नाम टूरिज्मो रखा गया है। बाजार में फिलहाल इसे लिमिटेड एडिशन के तौर पर पेश किया जाएगा। कंपनी इसके 200 यूनिट बनाएगी।
यह फ्लाइंग बाइक की किस तकनीक पर काम करती है, इसकी कीमत क्या है और इसकी स्पीड कितनी होगी, जानिए इनके बारे में
300 किलो वजनी बाइक 40 मिनट तक उड़ सकेगी
ड्रोन सेक्टर में लम्बे समय से काम करने वाली कंपनी एएलआई टेक्नोलॉजी लम्बे से उड़ने वाली बाइक पर काम कर रही थी। बाइक का शुरुआती ट्रायल सफल रहा है। इस सिंगल सीटर फ्लाइंग बाइक का वजन 300 किलो है। इसकी लम्बाई 3.7 मीटर, चौड़ाई 2.4 मीटर और ऊंचाई 1.5 मीटर है। कंपनी का कहना है, फिलहाल टूरिज्मो 30 से 40 मिनट की उड़ान भर सकेगी। यह एक घंटे में 96 किलोमीटर की रफ्तार से उड़ सकेगी।